भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सारंगी / कुमार मंगलम

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:08, 22 जून 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार मंगलम |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

1.
जब तारों पर
हड्डियाँ रगड़ता है बजवैया

तब फूटता है
कोई स्वर
सारंगी का

2.
जब कभी भी
सुनो सारंगी को
लोहे पर कान दो
किसी की हड्डी घिसती है
तब जाके आवाज में असर होता है।

3.
कोमल ऊँगलियों
से नहीं
निकलते हैं स्वर

रगड़ से
घट्टे पड़ जाते हैं
फिर बजता है सारंगी।

4.
सुनते हैं जो
सिसकी
बजते सारंगी में

हड्डियों के घिसने
के गीत हैं।

5.
बेजान बाजे में
जिंदा आवाजें नहीं होती

बजवैया के आत्मा पर
ट्यून होता है जब बाज
तब जाके निकलती है कोई आवाज

सुनने वाले
बजाने वाले के
आत्मा का गीत सुनते हैं।