Last modified on 10 जून 2011, at 20:28

साल पुराने / रमेश तैलंग

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:28, 10 जून 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश तैलंग |संग्रह=मेरे प्रिय बालगीत / रमेश तैल…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

साल पुराने जा रे जा
कपडे़ नये पहनकर आ।

झगड़ा-कुट्टी, माथा फुट्टी,
नये साल में सबकी छुट्टी,
रोनी-धोनी दूर भगा।
हँसी-हँसी फि‍र वापस ला।

वैर की बातें, झूठ की बातें,
टूट की बातें, फूट की बातें,
अब न हमको याद दि‍ला।
हँसी-खुशी फि‍र मेल मि‍ला।

साल पुराने जा रे जा।
कपडे़ नये पहनकर आ।