भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"सा रे गा मा हो जाए / कांतिमोहन 'सोज़'" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कांतिमोहन 'सोज़' |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

00:41, 24 नवम्बर 2014 के समय का अवतरण

सा रे गा मा हो जाए
ढोल-दमामा हो जाए
राधे-श्यामा हो जाए
सीता-रामा हो जाए ।
सा रे गा मा हो जाए ।।

सूट तो मेरे पास नहीं
कुरता-पजामा हो जाए
राधे-श्यामा मुश्किल है
हामा-हामा हो जाए ।
सा रे गा मा हो जाए ।।

सिंगापुर तो देख लिया
अबके बहामा हो जाए
स्वेज़ के रस्ते बन्द हुए
नहर पनामा हो जाए ।
सा रे गा मा हो जाए ।।

रुक्मन रानी रूठी है
सत्यभामा हो जाए
कृष्ण का मामा फूट लिया
कंस का मामा हो जाए ।
सा रे गा मा हो जाए ।।

बिज़नेस में कुछ कड़की है
चारों धामा हो जाए
पैर मैं थोड़ा लोचा है
चाल ख़रामा हो जाए ।
सा रे गा मा हो जाए ।।

कोलम्बस गुमराह हुआ
वास्को डि गामा हो जाए
एक डिरामा हो जाए
कृष्ण-सुदामा हो जाए ।
सा रे गा मा हो जाए ।।

होटल मैनेजमेंट किया
खानसामा हो जाए
आज के दौर की बात करो
अल्फ़ा-गामा हो जाए ।
सा रे गा मा हो जाए ।।

पाँच-सितारा में ले चल
भीकाजी कामा हो जाए
आइसक्रीम खिलाओगे
पिस्ता-बदामा हो जाए ।
सा रे गा मा हो जाए
एक हंगामा हो जाए ।
सा रे गा मा हो जाए ।।