भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सिग्नल / दामिनी

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:10, 2 मार्च 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दामिनी |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poe...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 लाल बत्ती पर होता है,
उसकी मुस्कुराहट का सिग्नल हरा
दौड़ती है वो
मुट्ठी में दबाए धागे
रंग-बिरंगे गुब्बारों के।
नहीं,
यह किसी बचपन की परीकथा नहीं,
बेचती है वो गुब्बारे वहां,
शहर की रफ्तार का होता है
सिलसिला थमा जहां।