Last modified on 26 नवम्बर 2017, at 14:59

सिर्फ़ एक पत्ते पर / रुस्तम

 
सिर्फ़ एक पत्ते पर
रोशनी गिर रही थी।
सिर्फ़ एक पत्ता हरा था।
सिर्फ़ एक पत्ता हिल रहा था,
हौले-हौले हिल रहा था।
पृथ्वी शान्त थी।
पूरी पृथ्वी शान्त थी।
सिर्फ़ एक पत्ता हिल रहा था।