Last modified on 26 नवम्बर 2017, at 14:59

सिर्फ़ एक पत्ते पर / रुस्तम

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:59, 26 नवम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रुस्तम |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poe...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

 
सिर्फ़ एक पत्ते पर
रोशनी गिर रही थी।
सिर्फ़ एक पत्ता हरा था।
सिर्फ़ एक पत्ता हिल रहा था,
हौले-हौले हिल रहा था।
पृथ्वी शान्त थी।
पूरी पृथ्वी शान्त थी।
सिर्फ़ एक पत्ता हिल रहा था।