Last modified on 1 सितम्बर 2006, at 17:50

सिसओप

कविता कोश में सिसओप की भूमिका

सिसओप (Sysop) का अर्थ है System Operator । यह एक तकनीकी शब्द है जो विकी में प्रयोग किया जाता है। कविता कोश टीम में सिसओप को प्रशासक द्वारा नियुक्त किया जाता है और सिसओप के पास कुछ विशेष अधिकार होते हैं। साथ ही सिसओप के कुछ कर्तव्य भी होते हैं।

  • अधिकार
  • सिसओप कविता कोश में उपलब्ध पन्नों को हटा सकता/ती है।

  • वह किसी के द्वारा किये गये बदलावों को पलट सकता/ती है।

  • वह उन पन्नों पर भी बदलाव कर सकते हैं जिन पर बाकी लोगों को बदलाव करने की अनुमति नहीं है। ऐसे पन्नों में मुखपृष्ठ, कवियों की सूची इत्यादी शामिल हैं। बहुत से लोग अपने तकनीकी ज्ञान का दुरुपयोग करते हैं और विकी को बिगाडनें की कोशिश में रहते हैं इन्हीं लोगो से बचाने के लिये कुछ विशेष पन्नो को कोश में ऐसा बनाया गया है कि केवल सिसओप या उनसे ऊपर के तकनीकी सदस्य (जैसे कि प्रशासक) इनमें बदलाव कर सकें।

  • कर्तव्य
  • सिसओप को गलत पन्नों को कोश से हटा देना चाहिये। बहुत से लोग जानबूझ कर गलत पन्ने बना सकते हैं जिनका कोश से कोई लेना-देना नहीं हो।

  • सिसओप को अपने विवेक का प्रयोग करते हुए ऐसे बदलावों को पलट देना चाहिये जो ठीक ना हों। सिसओप मुख्यत: उन्हीं बदलावों को पलटेंगे जिनके कारण किसी पन्ने का प्रारूप (Formatting) बिगडता हो।