Last modified on 27 नवम्बर 2021, at 18:10

सुधा उपाध्याय / परिचय

सुधा उपाध्याय परिचय

प्रकाशित रचनाएँ

कविता संग्रह
  • इसलिए कहूँगी मैं - राधाकृष्ण प्रकाशन - 2013
  • बोलती चुप्पी - राधाकृष्ण प्रकाशन - 2008
आलोचना
  • पाठ-पुनर्पाठ - के बी एस प्रकाशन - 2017
  • औपन्यासिक चरित्रों में वर्चस्व की राजनीति: छठवें दशक के बाद - साहित्य संचय प्रकाशन - 2014
महत्त्वपूर्ण कविता संकलनों में कविताएँ प्रकाशित
  • स्त्री होकर सवाल करती हो (बोधि प्रकाशन)
  • यथास्थिति से टकराते हुए दलित स्त्री (लोकमित्र प्रकाशन)
  • हिन्दी की चर्चित कवयित्रियां (कलावती प्रकाशन)

पुरस्कार

  • इसलिए कहूँगी मैं कविता संग्रह को हिन्दी का प्रतिष्ठित शीला सिद्धांतकर सम्मान, 2019
  • हिन्दी साहित्य के प्रति समर्पित और लेखकीय जीवन से समाज में साहित्य को प्रेरणा व स्फूर्ति प्रदान करने के लिए अमर सरस्वती सम्मान नवंबर 2016
  • शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए मातृश्री रत्न अप्रैल 2016
  • हिन्दी साहित्य में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए साहित्य गौरव सम्मान फरवरी 2016
  • दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा सावित्री सिन्हा स्वर्ण पदक पुरस्कार 1996
  • दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा मैथिलीशरण गुप्त पुरस्कार 1996

अन्य उपलब्धियाँ

  • शीतलवाणी त्रैमासिक पत्रिका में उदयप्रकाश साहित्यिक सृजन विशेषांक का सहसंपादन
  • समसामयिक साहित्यिक पत्रिकाओं में कविता, कहानी, लेख और समीक्षाएं प्रकाशित
  • मीडिया से सम्बन्धित लेख महत्वपूर्ण पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित
  • तमाम साहित्यिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका
  • साहित्यिक गोष्ठियों में दूरदर्शन के कार्यक्रमों में भागीदारी
  • आकाशवाणी द्वारा प्रसारित महिलाओं के कार्यक्रम ‘आधा आकाश’ में कविता पाठ और कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा में भागीदार
  • दैनिक अखबार प्रभात खबर में कॉलम ‘अवसर’ के तहत निरंतर लेखन
  • दिल्ली विश्वविद्यालय में महिला विकास केंद्र के लिए सक्रिय भूमिका

शिक्षा

  • बी.ए., एम.ए. (स्वर्ण पदक), एम.फिल, पी.एच.डी - दिल्ली विश्वविद्यालय
  • सम्प्रति: असोसिएट प्रोफेसर, हिंदी विभाग, जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय)
  • संपर्क: +919971816506