Last modified on 11 नवम्बर 2009, at 22:00

सुनौ सखि बाजत है मुरली / भारतेंदु हरिश्चंद्र

सुनौ सखि बाजत है मुरली।
जाके नेंक सुनत ही हिअ में उपजत बिरह-कली।
जड़ सम भए सकल नर, खग, मृग, लागत श्रवन भली।
’हरीचंद’ की मति रति गति सब धारत अधर छली॥