भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सुन्दर मन / विमल राजस्थानी

Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:57, 24 नवम्बर 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विमल राजस्थानी |संग्रह=फूल और अंग...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

.
मन सुन्दर तो सब सुन्दर है

1
विद्या-बुद्धि-ज्ञान-धन-दौलत
तेरे पास विपुल बहुतेरे
लेकिन परम पुरूष तो केवल
मन की सुन्दरता को हेरे
अजर-अमर मन की सुन्दरता
बाकी सब कुछ तो नश्वर है
मन सुन्दर तो सब सुन्दर है

2
मन में जब तक बसे न साईं
मन सुन्दर होगा न हमारा
‘पानी’ ही मोती की कीमत
द्युति हीरे का मात्र सहारा
जिसका मन सुन्दर-सुन्दरतम
उसका जीवन ही सुखकर है
मन सुन्दर तो सब सुन्दर है

3
मन मीठो तो कटु भी मीठा
मन तीता, मधु भी तीता है
जिसका मन वीभत्स, असुन्दर
उसका जीवन-घट रीता है
सुन्दर मन वालों ने ही तो-
जीता यह संसार-समर है
मन सुन्दर तो सब सुन्दर है

4
सुन्दरता वरदान, असुन्दरता-
अभिशाप हुआ करती है
सुन्दरता की श्री-सुषमा ही-
जीवन धन्य किया करती है
सुन्दरता है अमृत, असुन्दरता
कुरूपता जहर-कहर है
मन सुन्दर तो सब सुन्दर है