भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"सुबह तमाशा शाम तमाशा / राकेश तैनगुरिया" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
पंक्ति 7: पंक्ति 7:
 
{{KKCatGhazal}}
 
{{KKCatGhazal}}
 
<poem>
 
<poem>
सुवह तमाशा शाम तमाशा
+
सुबह तमाशा शाम तमाशा
 
ये जग आठों याम तमाशा
 
ये जग आठों याम तमाशा
  

17:01, 22 जनवरी 2020 के समय का अवतरण

सुबह तमाशा शाम तमाशा
ये जग आठों याम तमाशा

तुम जीवन को कुछ भी कह लो
सबका है अंजाम तमाशा

गीत कहाँ हैं अब वंशी में
गूँज रहा गुमनाम तमाशा

गरल पिया हँस हँस कर हमने
हो न जाय बदनाम तमाशा

हम सबके सब बाजीगर हैं
सिर्फ हमारा काम तमाशा

ऐ 'राकेश' चलो अब तुम भी
करके ये नीलाम तमाशा