भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सुब्ह सवेरे अपने कमरे में जो देखा चाँद / आलोक यादव

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:53, 27 नवम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=आलोक यादव |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGhazal...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सुब्ह सवेरे अपने कमरे में जो देखा चाँद
आधा जागा, आधा सोया, आँखें मलता चाँद

बाँध सितारों का गजरा इतराता रहता चाँद
छत- आँगन में फिरता रहता बहका- बहका चाँद

तेरे रूप की उपमा मैं उसको दे तो देता
होता जो थोड़ा भी तेरे मुखड़े जैसा चाँद

कितने प्रेमी हर दिन झूठी शान की भेंट चढ़े
खापों - पंचों के निर्णय से सहमा - सहमा चाँद

चंचल चितवन, मंद हास की किरणें बिखराता
मेरे घर, मेरे आँगन में मेरा अपना चाँद

आख़िरकार पुरुष ही ठहरा हरजाई आकाश
अपने चाँद की तुलना करता देख के मेरा चाँद

साँझ ढली, पंछी लौटे, चल तू भी घर 'आलोक'
बैठ झरोखे कब से देखे तेरा रस्ता चाँद