Last modified on 25 मई 2011, at 20:37

सुभग सेज सोभित कौसिल्या रुचिर राम-सिसु गोद लिये / तुलसीदास

           राग बिलावल

सुभग सेज सोभित कौसिल्या रुचिर राम-सिसु गोद लिये |
बार-बार बिधुबदन बिलोकति लोचन चारु चकोर किये ||
कबहुँ पौढ़ि पयपान करावति, कबहूँ राखति लाइ हिये |
बालकेलि गावति हलरावति, पुलकति प्रेम-पियूष पिये ||
बिधि-महेस, मुनि-सुर सिहात सब, देखत अंबुद ओट दिये |
तुलसिदास ऐसो सुख रघुपति पै काहू तो पायो न बिये ||