Last modified on 23 जून 2009, at 18:51

सुभाष मुखोपाध्याय / परिचय

स्व. सुभाष मुखोपाध्याय

जन्म: 12 फ़रवरी, 1919, कृष्ण नगर, ज़िला - नोदिया, पश्चिम बंगाल।

बंगाल के प्रख्यात प्रगतिशील जनकवि, गद्यकार तथा अनुवादक। कवि रूप में देश-विदेश में समादृत।

प्रमुख कविता-संग्रह - पदातिक, अग्निकोण, जॉतो दूरेई जाई, फूल फुटुक, छेले गैछे वने, एकटू पा चालिए भाई, एक बार बिदाए दे माँ।

प्रमुख गद्य रचनाएँ - आमार बांग्ला, जॉखोन जेखाने, कॉथाए कॉथाए, वियतनामे किछु दिन, क्षमा नेई, डाक बंगलार डायरी।

अनूदित साहित्य - नाज़िम हिकमत की कविताएँ, पाब्लो नेरूदा की कविताएँ, अमरू शतक, गाथा सप्तशती।

सम्पादित ग्रंथ - एकसूत्रे, कैनो लिखी, पाताबाहार।

सम्पादित पत्र-पत्रिकाएँ - परिचय, सन्देश।

सम्मान/ पुरस्कार - आनन्द पुरस्कार, सोवियत लैण्ड नेहरू पुरस्कार, विश्वभारती का देशिकोत्तम पुरस्कार, कबीर सम्मान, ज्ञानपीठ सम्मान, साहित्य अकादमी पुरस्कार, अफ्ऱो-एशियन लोटस पुरस्कार।