भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सुविधा से परिणय मत करना / शिव ओम अम्बर

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:37, 13 अप्रैल 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शिव ओम अम्बर |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCa...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सुविधा से परिणय मत करना,
अपना क्रय विक्रय मत करना।

भटकायेंगी मृगतृष्णाएँ,
स्वप्नों का संचय मत करना।

कवि की कुल पूँजी हैं ये ही
शब्दों का अपव्यय मत करना।

हँसकर सहना आघातों को,
झुकना मत, अनुनय मत करना।

सुकरातों का भाग्य यही है,
विष पीना विस्मय मत करना।