Last modified on 2 फ़रवरी 2017, at 11:17

सूनी शाम / श्वेता राय

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:17, 2 फ़रवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=श्वेता राय |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGee...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

है कैसी ये शाम प्रिये!

दिन तो तप के बीत गया
भरा हुआ मन रीत गया
आस तेरे आने की फिर भी करती हूँ अविराम प्रिये!
है कैसी ये शाम प्रिये!

सुन कर कोयल की ये कूक
हृदय बीच उठती है हूक
कलरव भी अब इन चिड़ियों का देता कब आराम प्रिये!
है कैसी ये शाम प्रिये!

पेड़ों की ये छाँव सघन
दूर करे कब मन की तपन
प्रीत भरा मन जपता हरदम बस तेरा ही नाम प्रिये!
है कैसी ये शाम प्रिये!