Last modified on 26 फ़रवरी 2020, at 23:36

सूरज ढलते और निकलते देखा है / रामश्याम 'हसीन'

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:36, 26 फ़रवरी 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामश्याम 'हसीन' |अनुवादक= |संग्रह= }}...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सूरज ढलते और निकलते देखा है
हमने करवट वक़्त बदलते देखा है

इक-दूजे से लोग जला करते हैं, पर
हमने कुछ को ख़ुद से जलते देखा है

जिन आँखों में सिर्फ़ अँधेरे पलते थे
उन आँखों में सपने पलते देखा है

मदहोशी में बदनामी भी मुमकिन है
उनको गिरते और सँभलते देखा है

पहली बार किसी ने दुनिया में हमको
यूँ आँखों को मलते-मलते देखा है