Last modified on 4 अक्टूबर 2015, at 20:32

सैर-सपाटा / कृष्णकांत तैलंग

Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:32, 4 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कृष्णकांत तैलंग |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मैं रॉकेट एक बनाऊँगा,
उड़ अंतरिक्ष में जाऊँगा!
चाँद-सितारों को छू लूँगा
दूर ग्रहों की सैर करूँगा!
लोग वहाँ के होंगे कैसे,
क्या होंगे हम लोगों जैसे!
अपना रॉकेट उनको दूँगा,
उड़न तश्तरी उनसे लूँगा!
रोज सुनाती हमें कहानी,
परी लोक है, कहती नानी!
वहाँ मिलेंगी परियाँ प्यारी,
रंग-बिरंगी दुनिया न्यारी!
खूब करूँगा सैर सपाटा,
आऊँगा कर उनको टा-टा!