भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"सोख न लेना पानी / कुँअर बेचैन" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
छो ("सोख न लेना पानी / कुँअर बेचैन" सुरक्षित कर दिया: सुरक्षित कर दिया [edit=sysop:move=sysop])
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=कुँअर बेचैन
 
|रचनाकार=कुँअर बेचैन
 
}}
 
}}
[[Category:कविताएँ]]
 
[[Category:कुँअर बेचैन]]
 
 
<Poem>
 
<Poem>
 
सूरज !
 
सूरज !

14:10, 10 मई 2009 का अवतरण

सूरज !
सोख न लेना पानी !

तड़प तड़प कर मर जाएगी
मन की मीन सयानी !
सूरज, सोख न लेना पानी !

बहती नदिया सारा जीवन
साँसें जल की धारा
जिस पर तैर रहा नावों-सा
अंधियारा उजियारा
बूंद-बूंद में गूँज रही है
कोई प्रेम कहानी !
सूरज, सोख न लेना पानी !

यह दुनिया पनघट की हलचल
पनिहारिन का मेला
नाच रहा है मन पायल का
हर घुंघुरू अलबेला
लहरें बाँच रही हैं
मन की कोई बात पुरानी !
सूरज, सोख न लेना पानी !