Last modified on 26 अप्रैल 2012, at 13:04

स्त्री-पुरूष (3) / कमलेश्वर साहू

आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:04, 26 अप्रैल 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कमलेश्वर साहू |संग्रह=किताब से निक...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


पुरूष के पास अच्छी नौकरी थी
स्त्री के पास सुन्दरता
सुन्दर देहयष्ठि
इस तरह
विवाह सूत्र में बंध गये दोनों
अच्छी नौकरी
सुन्दर देहयष्ठि की बदौलत
दाम्पत्य सिर्फ
इसी के भरोसे नहीं चलता
बहुत देर से जान पाये दोनों !