भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हँसती है घास /राम शरण शर्मा 'मुंशी'

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:45, 18 जुलाई 2018 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

एक धार मार कर
चली गई
बयार ।

         सिहर रहा
         मन अब तक,
         घाव
         आर-पार ।

हँसती है
घास
आस-पास —

         हँसते हैं
         रक्त-रंगे
         ढीठ चिनार !