Last modified on 15 फ़रवरी 2017, at 17:40

हँसी ओ हँसी! / रमेश तैलंग

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:40, 15 फ़रवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश तैलंग |अनुवादक= |संग्रह=मेरे...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हँसी ओ हँसी!
तू कहाँ खो गई?

फूलों के चेहरों पर
ढूँढा तुझे।
पेड़ों पर, पत्तों पर
ढूँढा तुझे।
घर में भी तेरा
अता न पता।
उड़नछू हुई तू
कहाँ पर बता!

शहर का धुआँ
क्या तुझे खा गया?
या कोई गुस्से में
डरपा गया।
जहाँ भी है जल्दी से
अब लौट आ।
उदासी ने घेरा है
हमको हँसा।