Last modified on 13 दिसम्बर 2015, at 17:23

हँसी छाँव की / कुमार रवींद्र

Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:23, 13 दिसम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |अनुवादक= |संग्रह=च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बड़े सबेरे
खिड़की पर आ पिडुकी बोली
                     कमरा जागा
 
दीप जला
तुलसीचौरे पर गूँजी पूजा
खेत-पार
फिर मुर्गा बोला -
कोई न दूजा
 
आँगन की मुँडेर पर उड़कर
                    बैठा कागा
 
पनघट पर आवाजाही
चर्चा सुख-दुख की
कोंपल ने चुप बात कही
खुशबू के रुख की
 
नई धूप ने बरगद से
             सुहाग फिर माँगा
 
पीली सरसों
हरी घास पर
झुककर लेटी
गुलमोहर पर चढ़ी
रूपसी दिन की बेटी
 
हँसी छाँव की
       सोने पर हो गया सुहागा