Last modified on 19 मार्च 2012, at 21:36

हँसी (हाइकु) / भावना कुँअर

(हँसी)
छलकी हँसी
बनकर संगीत
नदी- सी बही

(अँधेरा)
चाँद न आता
अँधेरा गहराता
बच्चा चिल्लाता

(तम)
चाँद न आए
तारे तिलमिलाएँ
तम मुस्काए

(गुलमोहर)
गुलमोहर
गुलाल सा लगाए
है इतराए

(अमलतास)
अमलतास
पीले करके हाथ
करे न बात ।