Last modified on 15 नवम्बर 2009, at 20:30

हमदर्द / फ़राज़



ऐ दिल उन आँखों पर न जा
जिनमें वफ़ूरे-रंज<ref>दु:खों की बहुतायत</ref>से
कुछ देर को तेरे लिए
आँसू अगर लहरा गए

ये चन्द लम्हों की चमक
जो तुझको पागल कर गई
इन जुगनुओं के नूर<ref>प्रकाश</ref>से
चमकी है कब वो ज़िन्दगी
जिसके मुक़द्दर<ref>भाग्य</ref>में रही
सुबहे-तलब <ref>माँगने की प्रभात से</ref>से तीरगी<ref>अँधेरा</ref>


किस सोच में गुमसुम है तू
ऐ बेख़बर! नादाँ<ref>मूर्ख</ref>न बन
तेरी फ़सुर्दा रूह<ref>उदास आत्मा</ref>को
चाहत के काँटों की तलब
और उसके दामन में फ़क़त<ref>केवल</ref>
हमदर्दियों के फूल हैं.

शब्दार्थ
<references/>