भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"हमसे वो चुराता नज़र, ऐसा तो नहीं था / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
पंक्ति 11: पंक्ति 11:
  
 
माना कि लोग पहले भी दुश्मन थे हमारे
 
माना कि लोग पहले भी दुश्मन थे हमारे
दो-एक हों सारा शहर ऐसा तो नहीं था!
+
दो-एक हों, सारा शहर ऐसा तो नहीं था!
  
 
पहले भी कई बार निगाहें थीं मिल गयीं
 
पहले भी कई बार निगाहें थीं मिल गयीं

23:30, 12 अगस्त 2011 का अवतरण


हमसे वो चुराता नज़र, ऐसा तो नहीं था
दुनिया की हवा का असर, ऐसा तो नहीं था!

माना कि लोग पहले भी दुश्मन थे हमारे
दो-एक हों, सारा शहर ऐसा तो नहीं था!

पहले भी कई बार निगाहें थीं मिल गयीं
हंगामा पर इस बात पर ऐसा तो नहीं था!

कंधों से हमारे तेरी बाँहों का लिपटना
मुश्क़िल भी हो, मुश्क़िल मगर ऐसा तो नहीं था!

वे कह गए गुलाब से आँचल छुड़ाके आज
'हम बँध गए हों उम्र भर, ऐसा तो नहीं था!'