भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हमारा संसार / रामावतार चेतन

Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:47, 4 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामावतार चेतन |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ता-री, री-री, ता-रा, रा-रा,
नन्हा-सा संसार हमारा!
नन्हे अपने खेल-खिलौने,
हाथी ऊँट सभी हैं बौने।
नन्हे अपने मंदिर-मस्जिद,
नन्हा-सा अपना गुरुद्वारा!
ता-री, री-री, ता-रा, रा-रा!

अमर हमारी वानर सेना,
अन्यायी का करे चबेना।
हम में छोटा बड़ा न कोई,
अमर हमारा भाई-चारा!
ता-री, री-री, ता-रा, रा-रा!

आँधी आए चाहे पानी,
याद नहीं आएगी नानी।
चमकाएँगे आसमान में,
भारत माँ का भाग्य सितारा!
ता-री, री-री, ता-रा, रा-रा!

-साभार: पराग, जनवरी, 1978