भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हमारे घर में कभी सायबान पड़ता नहीं / मुज़फ़्फ़र हनफ़ी

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:54, 25 मार्च 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मुज़फ़्फ़र हनफ़ी |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज



हमारे घर में कभी सायबान पड़ता नहीं
ये वो ज़मीं है जहाँ आसमान पड़ता नही

पड़ाव करते चले राह में तो चलना क्या
सफ़र ही क्या है अगर हफ़्तख़ान<ref>वो सात मंज़िलें जो रुस्तम को तय करनी पड़ी थीं</ref> पड़ता नहीं

बुझानी होगी हमें ख़ुद ही अपने घर की आग
कहीं से आएगी इमदाद<ref>सहायता</ref> जान पड़ता नहीं

मज़े में हो जो तुम्हें बेज़मीन<ref>भूमिहीन</ref> रक्खा है
कि फ़स्ल उगाते नहीं हो लगान पड़ता नहीं

अता ख़ुलूस<ref>निष्कपटता,निश्छलता, सत्यता</ref> ने की है यक़ीन<ref>विश्वास</ref> की दौलत
गुमान<ref>शंका, भ्रम</ref> उसके मिरे दरमियान पड़ता नहीं

हम अहतिजाज<ref>अपने अहित के लिए अहितकर्ता से रोष प्रकट करना, वाद-विवाद , तर्क -वितर्क</ref> किसी रंग में नहीं करते
हमारे ख़ून में कोई निशान पड़ता नहीं

बहत्तरों में उसे भी तलाश कर लेना
मुबाहिसे<ref>वाद विवाद</ref> में मिरा ख़ानदान पड़ता नहीं

शब्दार्थ
<references/>