भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हमें भूल मत जइयो राजा जी! / बाबर

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:11, 28 मार्च 2008 का अवतरण (New page: हमें भूल मत जइयो, राजा जी! ओ राजा जी! सौतन के लम्बे-लम्बे केस उलझ मत जइयो, ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हमें भूल मत जइयो, राजा जी!


ओ राजा जी! सौतन के लम्बे-लम्बे केस

उलझ मत जइयो, ओ राजा जी! हमें भूल मत जइयो...


ओ रानी जी! जाना पड़ेगा बिदेस

सन्देसा देती रहियो, ओ रानी जी! हमें भूल मत जइयो...


पूरब मत जइयो, ओ मोरे राजा! मालन के तीखे-तीखे नैन

घायल न हो जइयो, ओ राजा जी! हमें भूल मत जइयो...


दिल तो रहेगा पास तुम्हारे, नादां है कुछ मत कहियो,

सन्देसा देती रहियो, ओ रानी जी! हमें भूल मत जइयो...


पस्चिम मत जइयो, ओ मोरे राजा! पनिहारी की मतवाली चाल,

मचल मत जइयो, ओ राजा जी! हमें भूल मत जइयो...


प्यासा रहूँ पर पनघट न जाऊँ, तुम ही प्यास बुझइयो,

सन्देसा देती रहियो, ओ रानी जी! हमें भूल मत जइयो...