भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हम जुर्म-ए-मोहब्बत की सज़ा पाए हुए हैं / शाकिर खलीक

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ३ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:42, 29 मार्च 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शाकिर खलीक |संग्रह= }} {{KKCatGhazal}} <poem> हम ज...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हम जुर्म-ए-मोहब्बत की सज़ा पाए हुए हैं
बे-वजह नहीं है कि जो शरमाए हुए हैं

थी जिन की तब ओ ताब से इस बज़्म की रौनक़
दीपक वो सर-ए-शाम ही कज्लाए हुए हैं

हर सम्त सियाही है घटा-टोप अंधेरा
क्या ज़ुल्फ़-ए-दोता आज वो बिखराए हुए हैं

हम ख़ूगर-ए-तस्लीम-ओ-रज़ा आज हैं वर्ना
माज़ी में बहुत ठोकरें भी खाए हुए हैं

है बरबत-ए-दिल सख़्ती-ए-मिज़राब से लर्ज़ां
तल्ख़ी-ए-मोहब्बत का मज़ा पाए हुए हैं

ऐ दोस्त सुकूँ हम को मयस्सर नहीं होता
आशुफ़्तगी-ए-दहर से घबराए हुए हैं