भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"हम तुमसे क्या उम्मीद करते / अंशु मालवीय" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अंशु मालवीय }} <poem> ...हम तुमसे क्या उम्मीद करते बाम...) |
|||
(4 सदस्यों द्वारा किये गये बीच के 4 अवतरण नहीं दर्शाए गए) | |||
पंक्ति 3: | पंक्ति 3: | ||
|रचनाकार=अंशु मालवीय | |रचनाकार=अंशु मालवीय | ||
}} | }} | ||
+ | {{KKCatKavita}} | ||
<poem> | <poem> | ||
+ | |||
+ | ''' हम तुमसे क्या उम्मीद करते ''' | ||
+ | |||
...हम तुमसे क्या उम्मीद करते | ...हम तुमसे क्या उम्मीद करते | ||
− | + | ब्राम्हण देव! | |
तुमने तो खुद अपने शरीर के | तुमने तो खुद अपने शरीर के | ||
बाएं हिस्से को अछूत बना डाला | बाएं हिस्से को अछूत बना डाला | ||
पंक्ति 20: | पंक्ति 24: | ||
सब कुछ बांटा | सब कुछ बांटा | ||
किया विघटन में विकास | किया विघटन में विकास | ||
− | और अब देखो | + | और अब देखो ब्राम्हण देव |
इतना सब कुछ करते हुए आज अकेले बचे तुम | इतना सब कुछ करते हुए आज अकेले बचे तुम | ||
अकेले...और...अछूत ! | अकेले...और...अछूत ! | ||
+ | </poem> |
16:33, 24 नवम्बर 2010 के समय का अवतरण
हम तुमसे क्या उम्मीद करते
...हम तुमसे क्या उम्मीद करते
ब्राम्हण देव!
तुमने तो खुद अपने शरीर के
बाएं हिस्से को अछूत बना डाला
बनाया पैरों को अछूत
रंभाते रहे मां...मां और मां,
और मातृत्व रस के
रक्ताभ धब्बों को बना दिया अछूत
हमारे चलने को कहा रेंगना
भाषा को अछूत बना दिया
छंद को, दिशा को
वृक्षों को, पंछियों को
एक-एक कर सारी सदियों को
बना दिया अछूत
सब कुछ बांटा
किया विघटन में विकास
और अब देखो ब्राम्हण देव
इतना सब कुछ करते हुए आज अकेले बचे तुम
अकेले...और...अछूत !