Last modified on 4 नवम्बर 2009, at 23:18

हम तो एक बार उसके हो जायें / अमजद हैदराबादी

हम तो एक बार उसके हो जायें।
वो हमारा हुआ, हुआ, न हुआ॥

ढूँढ़ता हूँ मैं हर नफ़स<ref>सांस</ref> उसको।
एक नफ़स<ref>लम्हा</ref> मुझसे जो जुदा न हुआ॥

क्या मिला वहदते-वजूदी से<ref>एक-ईश्वरवाद से</ref>?
बन्दा, बन्दा रहा, खुदा न हुआ॥

बन्दगी में यह किब्रयाई<ref>अभिमान</ref> है?
ख़ैर गुज़री कि मैं ख़ुदा न हुआ॥

शब्दार्थ
<references/>