भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हम / रजनी अनुरागी

Kavita Kosh से
Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:13, 17 सितम्बर 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= रजनी अनुरागी |संग्रह= बिना किसी भूमिका के }} <Poem> र…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रोज़ सुबह से रात तलक
टूटते हैं सपने
टूटती हैं उम्मीदें
टूटता है विश्वास
मगर हम
फिर भी नहीं होतीं निराश

नए सपनों,
नई उम्मीदों,
नई आशाओं के साथ
होती है फिर सुबह

और हर नई सुबह के साथ
हम औरतें फिर से जी उठती हैं