Last modified on 21 मई 2010, at 21:31

हरि को धूप-दीप लै कीजै / भारतेंदु हरिश्चंद्र

हरि को धूप-दीप लै कीजै।
षटरस बींजन विविध भाँति के नित नित भोग धरीजै।
दही, मलाई, घी अरु माखन तापो पै लै दीजै।
’हरीचंद’ राधा-माधव-छबि, देखि बलैंया लीजै॥