भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हरी हरी भूमि जहाँ हरी हरी लोनी लता / नंदराम

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:34, 6 जून 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नंदराम }} <poem> हरी हरी भूमि जहाँ हरी हरी लोनी लता , ह...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हरी हरी भूमि जहाँ हरी हरी लोनी लता ,
हरे हरे पात हरे हरे अनुराग मे ।
कहै नन्दराम हरे हरे यमुना के कूल ,
हरित दुकूल हरे हरे मोती माँग मे ।
हरे हरे हारन मे हरित बहारन मे ,
हरी हरी डारन मे हरे हरे बाग मे ।
हरे हरे हरी को मिलन जात हरे हरे ,
हरी हरी कुँजन मे हरे हरे बाग मे ।


नंदराम का यह दुर्लभ छन्द श्री राजुल मेहरोत्रा के संग्रह से उपलब्ध हुआ है।