Last modified on 2 मई 2017, at 18:38

हलवाई दादा / अनुभूति गुप्ता

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:38, 2 मई 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनुभूति गुप्ता |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

भूख लगी हलवाई दादा,
दे दो हमें मिठाई ज्यादा।
गरमा-गरम समोसे लाओ,
दूध-जलेबी हमें खिलाओ।
मेरा मन अब ललचाता है,
मुँह में भी पानी आता है।
भूख बढ़ गयी है अब ज्यादा।
खाने को दो कुछ अब दादा।।