Last modified on 22 जुलाई 2010, at 17:37

हवा आएगी, खिड़कियां खोलो तो सही / सांवर दइया

Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:37, 22 जुलाई 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: <poem>हवा आएगी, खिड़कियां खोलो तो सही। आवाज असर दिखायेगी, बोलो तो सही! …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हवा आएगी, खिड़कियां खोलो तो सही।
आवाज असर दिखायेगी, बोलो तो सही!

क्या मजाल जो रोक ले बदचलन मौसम,
नाप लोगे आकाश, पंख खोलो तो सही!

लड़े बिना ही हार मानते आये अब तक,
अपने बाजुओं की ताक़त तोलो तो सही।

जुल्म की हवेलियां ढह जायेंगी खुद-ब-खुद
एक बार तूफान बनकर डोलो तो सही!

एक नहीं लाखों देंगे साथ तुम्हारा,
अपने भीतर जरा खुशबू घोलो तो सही!