Last modified on 17 अप्रैल 2012, at 21:41

हाइकु-1 / रमा द्विवेदी

Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:41, 17 अप्रैल 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमा द्विवेदी |संग्रह= }}{{KKCatHaiku}} <poem> १...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

    

१- हँसी ठिठोली

चितचोर की होली

राधा लजाई ।



२- गुलाबी ठंड़

रंगों की बरसात

अंगिया भीगी ।



३- प्रेम का रंग

राधा कान्हा मगन

चूनर लाल ।



४- उगती धूप

गुनगुनाती धरा

आया वसंत ।



५- अमवा डाल

कूकती कोयलिया

प्रिय की प्यास ।



६- मन उदास

प्रियतम विदेश

गरजे मेघ ।



७- जिया धड़के

घन-घन बरसे

पलकें बंद।



८- प्यार की प्यास

दहकता पलाश

बसंत साथ ।



९- महुआ फूला

मादक रस- गंध

ॠतु प्यार की।



१०- बदरा घिरे

अंग-अंग महका

मोर चहका।