भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"हाथी की छींक / प्रभुदयाल श्रीवास्तव" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभुदयाल श्रीवास्तव |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

19:21, 2 अगस्त 2020 के समय का अवतरण

छींक आई हाथी भाई को,
उडी गिलहरी दीदी।
रहती थी कलकत्ते में पर,
पहुँची दिल्ली सीधी।
बोली अगर छींकते जमकर,
मजे बहुत आ जाते।
छोड़ प्रदूषित दिल्ली को हम,
पेरिस में बस जाते।