भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हारे हुए आदमी का रंग / अशोक कुमार

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जो जीतते
उनके अलग झंडे थे
अलग अलग रंग थे
अलग ढंग थे

वे अपनी विजय पर पताकाएँ लहराते
वे अपनी पताकाओं से पहचाने जाते

उन्हें जो जिताता
वह हर बार हार जाता था

उस हारे आदमी का रंग
एक था
ढंग एक था।