भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हासिले-फ़िक्रे नारसा क्या है / यगाना चंगेज़ी

Kavita Kosh से
चंद्र मौलेश्वर (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:42, 14 जुलाई 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: हासिले-फ़िक्रे नारसा क्या है। तू खु़दा बन गया बुरा क्या है॥ कैसे...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हासिले-फ़िक्रे नारसा क्या है।

तू खु़दा बन गया बुरा क्या है॥


कैसे-कैसे ख़ुदा बना डाले।

खेल बन्दे का है ख़ुदा क्या है॥


दर्दे-दिल की कोई दवा न हुआ।

या इलाही! यह माजरा क्या है।।


नूर ही नूर है कहाँ का ज़हूर।

उठ गया परदा अब रहा क्या है॥


रहने दे हुस्न का ढका परदा।

वक़्त-बेवक़्त झाँकता क्या है॥