भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हिचकी अगर न आई / आशीष जोग

Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:42, 5 अप्रैल 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=आशीष जोग |संग्रह= }} {{KKCatGhazal}} <poem> इसको सम...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


इसको समझ न बैठें वो मेरी बेवफ़ाई,
ग़लती से उनको कुछ दिन हिचकी अगर न आई |

बेकार है धड़कना, झूठी है बेक़रारी,
वो दिल ही क्या है जिससे एक आह तक न आई |

कहने से ख़ुदा हाफ़िज़ क़िस्सा न ख़त्म होगा,
हम जानते थे उनको ही ये समझ न आई |

इक आग सी लगी है, हर ज़र्रा है सुलगता,
वो बेख़बर हैं उनको कोई आंच तक न आई |

वो आये मेरे दिल में दबे पाँव चलते चलते,
जाने की राह उनको अब तक नज़र न आई |

मेरे दीवानेपन पे हँसती रहे ये दुनिया,
दीवानगी में अपनी कोई कमी न आई |

ये सोच कर मुड़ा था के वो पुकार लेंगे,
हैरान हूँ कि अब तक कोई सदा न आई |

हमदर्द मान उनको था हाल-ए-दिल सुनाया,
माथे पे इक ज़रा सी भी शिकन तक न आई |

पहली नज़र में उन पर थे ऐसे मर मिटे हम,
बचने की कोई सूरत अब तक नज़र न आई |