भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हिमालय / बालस्वरूप राही

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:25, 23 जनवरी 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बालस्वरूप राही |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

केवल ऊँचा नहीं हिमालय,
दर्पण- सा निर्मल भी है,
इसमें मानसरोवर वाला
अमृत जैसा जल भी है।

यह ऋषियों की तपोभूमि है,
यहाँ देवता बसते है,
इसमे स्वर्गलोक तक जाने-
वाले अद्भुत रहते है।

केवल मुकुट नहीं भारत का
रक्षक बना अनूठा है,
इसे जीतने का दावा जो
भी करता वह झुठा है।