भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हिमालय / बालस्वरूप राही

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

केवल ऊँचा नहीं हिमालय,
दर्पण- सा निर्मल भी है,
इसमें मानसरोवर वाला
अमृत जैसा जल भी है।

यह ऋषियों की तपोभूमि है,
यहाँ देवता बसते है,
इसमे स्वर्गलोक तक जाने-
वाले अद्भुत रहते है।

केवल मुकुट नहीं भारत का
रक्षक बना अनूठा है,
इसे जीतने का दावा जो
भी करता वह झुठा है।