भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"हुआ प्यार का यह असर मिलते-मिलते / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
पंक्ति 2: पंक्ति 2:
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
 
|रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल
 
|रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल
 +
|संग्रह=पँखुरियाँ गुलाब की  / गुलाब खंडेलवाल
 
}}
 
}}
 
[[category: ग़ज़ल]]
 
[[category: ग़ज़ल]]

21:41, 21 मई 2010 का अवतरण


हुआ प्यार का यह असर मिलते-मिलते
कि झुकने लगी है नज़र मिलते-मिलते

हटा रुख से परदा न बेगानेपन का
कोई रह गया उम्र भर मिलते-मिलते

न था दिल का कोई खरीदार तो क्या!
चले सबसे हम राह पर मिलते-मिलते

नहीं खेल है उनकी आँखों को पढ़ना
कि मिलती है दिल की खबर मिलते-मिलते

गुलाब! आप कितनी भी खुशबू छिपायें
नज़र कह गयी कुछ मगर मिलते-मिलते