Last modified on 24 सितम्बर 2019, at 23:15

हुड़क उठी / रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’

वीरबाला (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:15, 24 सितम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु' |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

105
हुड़क उठी
पिछले जनमों की
रोके न रुकी।
106
बिछड़े तुम
कटी पतंग हम
किधर उड़ें?
107
प्राण -पथिक
चलकर ये हारे
मंज़िल खोई।
108
सूली टँगे थे
हम जी न सके
मरके जिए।
109
साँसें अटकीं
रूह तक भटकी
मरु-विस्तार।
110
शिक़वा भी क्या
क़ातिल अपने हों
किसे दोष दें!
111
चैन न मिले
बद्दुआएँ जो बाँटें
दग्ध ही होंगे।