Last modified on 30 जुलाई 2018, at 14:10

होरी होरी कहि बोलै सब ब्रज की नारि / रसिक बिहारी

होरी होरी कहि बोलै सब ब्रज की नारि।
नन्दगांव-बरसानो हिलि मिलि गावत इत उत रस की गारि॥
उड़त गुलाल अरुण भयो अंबर चलत रंग पिचकारि कि धारि।
 'रसिकबिहारी' भानु-दुलारी नायक संग खेलें खेलवारि॥