Last modified on 13 जुलाई 2008, at 18:37

होलर का बाबा / खड़ी बोली

सम्यक (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:37, 13 जुलाई 2008 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

   ♦   रचनाकार: अज्ञात

होलर का बाबा यूँ कहै-
तुम खरचो दाम बतेरे

होलर की दादी ये कहै-

होलर कै हुण्डी लाया

सिर ते सरफुल्ला आया

पैरों से नंगा आया

हाथों की मुट्ठी भींच कै

सिर पै झण्डूले लाया ।

होलर का ताऊ यूँ कहै-
तुम खरचो दाम बतेरे

होलर की ताई यूँ कहै-

होलर कै हुण्डी लाया

सिर ते सरफुल्ला आया

पैरों से नंगा आया

हाथों की मुट्ठी भींच कै

सिर पै झण्डूले लाया ।
>>>>>>>>>>>>>>>>

1-होलर =नवजात शिशु
2-सरफुल्ला =नंगे सिर
3-झण्डूले = बच्चे के सिर के नवजात बाल