भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

होली आ गई / इला प्रसाद

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:27, 28 मार्च 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=इला प्रसाद }} {{KKAnthologyHoli}} {{KKCatKavita}} <poem> अंगड़ाई ले रही है प…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अंगड़ाई ले रही है प्रकृति नटी की देह
होली आ गई!
बौराई हवा दे गई सन्देश,
होली आ गई!

जल उठे जंगल में पलाश
जागी है मन में नई आस,
मुस्कराए अमलतास।
होली आ गई!

जल गया जो था अशुभ
असुन्दर, अतीत।
मन में रच गई नई प्रीत
होली आ गई!

रंगों की भरकर पिचकारी
साजन ने मुझपर मारी
बोले, तू क्यों खड़ी मुँह फेर?
होली आ गई!