भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"होली / महेन्द्र भटनागर" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह=संकल्प / महेन्द्र भटनागर }}नान...)
 
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=महेन्द्र भटनागर
 
|रचनाकार=महेन्द्र भटनागर
 
|संग्रह=संकल्प / महेन्द्र भटनागर
 
|संग्रह=संकल्प / महेन्द्र भटनागर
}}नाना नव रंगों को फिर ले आयी होली,
+
}}{{KKAnthologyHoli}}
 +
नाना नव रंगों को फिर ले आयी होली,
  
 
उन्मत्त उमंगों को फिर भर लायी होली !  
 
उन्मत्त उमंगों को फिर भर लायी होली !  

19:07, 15 मार्च 2011 के समय का अवतरण

नाना नव रंगों को फिर ले आयी होली,

उन्मत्त उमंगों को फिर भर लायी होली !


आयी दिन में सोना बरसाती फिर होली,

छायी, निशि भर चाँदी सरसाती फिर होली !


रुनझुन-रुनझुन घुँघरू कब बाँध गयी होली,

अंगों में थिरकन भर, स्वर साध गयी होली !


उर मे बरबस आसव री ढाल गयी होली,

देखो, अब तो अपनी यह चाल नयी हो ली !


स्वागत में ढम-ढम ढोल बजाते हैं होली,

होकर मदहोश गुलाल उड़ाते हैं होली !